मेष राशि के लोग 31 दिसंबर को यह उपाय जरूर करें। 7,14,21 यह उपाय दिलाएगा 2024 में सफलता

मेष राशि के लोग 31 दिसंबर को यह उपाय जरूर करें। 7,14,21 यह उपाय दिलाएगा 2024 में सफलता




नमस्कार बंधुओ, अगर आप मेष राशि के जातक हैं तो यह पोस्ट अवश्य पड़े क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा उपाय जो हो सकता है कि आने वाले समय में आपकी जिंदगी बदल दे । जैसा कि हम सभी को पता है 2023 समाप्त होने वाला है और कुछ ही दिनों बाद 2024 आरंभ हो जाएगा । अगर आप मेष राशि के जातक हैं और आपको ऐसा लगता है कि अभी तक आपने वह जिंदगी नहीं जीया है जैसा कि आप चाहते हैं। यानी कि आप खुशहाल जिंदगी चाहते हैं, सुख समृद्धि वाली जिंदगी चाहते हैं । जिंदगी में धन का आगमन हो, अच्छा खासा धन हो दौलत हो और पारिवारिक सुख हो ।यानी कि जो जो आप चाहते हैं वह अभी तक आपने अगर नहीं पाया है तो यह उपाय आपको जरूर करना चाहिए 31 दिसंबर को। इस पोस्ट में हम आपको उस उपाय के बारे में डिटेल में समझाने वाले हैं। 

किस दिन यह उपाय करना है?

यह उपाय 31 दिसंबर 2023 यानी कि आने वाले रविवार को करना है |

मेष राशि के देवता कौन है?

गणेश जी मेष राशि के देवता है

उपाय में कौन सी माला का प्रयोग करना है?

उपाय में मूंगे की माला का इस्तेमाल करना है।

उपाय में कौन सा मंत्र जाप करना है?

ॐ ऐं क्लीं सौ:

उपाय करने की विधि:

सबसे पहले 31 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें अपने घर के मंदिर में। फिर आपको मूंगे  की माला लेनी है और मंदिर में बैठ जाना है 7 से 9 बजे के बीच उपरोक्त मंत्र की 7 माला  जपनी है। याद रखिए सुबह 7:00 से 9:00 के बीच में उपरोक्त मंत्र की 7 माला जपनी है उसके बाद आप अपने बाकी के कार्य कर सकते हैं पूरे दिन भर जो आपको करना है कर सकते हैं । फिर दोपहर के 12 से 3 बजे के बीच में आपको 14 माला जपनी है।  यानी कि आपके पास तीन घंटे होंगे 12 से 3 बजे के बीच में आपको 14 माला जपनी है उपरोक्त मंत्र की । उसके बाद आप अपने दिनचर्या के काम कर सकते हैं । अब 31 दिसंबर की रात को 11:55 पर आपको 21 माला जपनी शुरू करनी है, यानी कि उपाय शुरू होगा रात को 11:55 , 31 दिसंबर 2023 को और समाप्त होगा 1 जनवरी 2024 को । 11:55 पर आपको शुरू करनी है 21 माला का जाप 21 मालाओं का जाप समाप्त होने के बाद आपको जिस मूंगे की माला से आपने मंत्र का जाप किया था उसको ग्रहण कर लेना है यानी कि अपने गले पर पहन लेना है और गणेश जी के मूर्ति के आगे अपनी जो जो आपकी प्रार्थना है ,जैसा जैसा  आप चाहते हैं ,जो जो मनोकामनाएं हैं , जैसा जीवन आप व्यतीत करना चाहते हैं, वह सभी प्रार्थना के रूप में आपको बोलना है। और गणेश जी का आशीर्वाद लेना है।

मंत्र जाप करने का सही तरीका क्या है?

जब आप 31 दिसंबर को मंत्र का जाप करने बैठेंगे यानी कि सुबह 7 से 9:00 बजे के बीच, दिन में 12 से 3 के बीच और रात को 11:55 से जब आप मंत्र का जाप करने बैठेंगे तो आपको मंत्र का जाप करते समय  अपने दिमाग में सकारात्मक बातें सोचनी है यानी कि जो जो आप चाहते हैं यानी कि जैसा जीवन आप जीना चाहते हैं उसके बारे में सोचते हुए आपको मंत्र का जाप करना है। हाथ में मूंगे की माला होगी और मंत्र का जाप करते जाएंगे मगर दिमाग में आप उन बातों को सोचेंगे जो आप चाहते हैं यानी कि जैसा जीवन आप व्यतीत करना चाहते हैं 2024 में उसको सोचते सोचते मंत्र का जाप करना हैI
उपाय करते समय स्वच्छता का पूरा-पूरा ध्यान रखें और मांस मदिरा का सेवन न करें।
चेतावनी: कभी भी कोई भी उपाय करने से पहले किसी भी योग्य ज्योतिष का परामर्श अवश्य लें।