Durbhagya ka Nash Karne Hetu Upay. दुर्भाग्य खत्म , सौभाग्य शुरू । 2024 के लिए सफल यन्त्र
नमस्कार बंधुओ आज की पोस्ट में हम बात करने वाले हैं एक ऐसे उपाय की जिसे आपको 2024 शुरू होने से पहले जरूर करना चाहिए । इससे क्या फायदा होगा पहले वह जानने की कोशिश करते हैं।इससे आपको यह फायदा होगा कि अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका भाग्य कभी भी साथ नहीं देता है यानी कि आप दुर्भाग्य से पीड़ित हैं तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए । आखिर दुर्भाग्य होता क्या है दुर्भाग्य का मतलब यह हुआ आप मेहनत तो बहुत करते हैं , मगर आपको उचित मात्रा में लाभ नहीं मिल पाता है। यानी की जितनी मेहनत करी उससे बहुत कम लाभ मिलता है, बने बने काम आपके बिगड़ जाते हैं। जब आपको लग रहा होता है कि आपका काम बनने वाले हैं, तभी किसी न किसी वजह से आपके काम नहीं बन पाते हैं और जैसे कि हमने आपको बताया आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है किसी भी क्षेत्र में जो भी काम करने जा रहे हैं चाहे व्यवसाय हो चाहे नौकरी हो , आपका भाग्य आपका साथ नहीं देत है। तो इसी संदर्भ में हम आपको एक उपाय बताने वाले हैं। 2024 बस शुरू होने वाला है तो आपसे अनुरोध है अगर आप अपने भाग्य को जागना चाहते हैं तो यह उपाय जरूर करें । ताकि आपको हर क्षेत्र में सफलता मिले और साथ ही साथ आपकी जिंदगी सुख और समृद्धि के साथ व्यापित हो। इस उपाय को करने के लिए आपको एक यंत्र बनाना होगा यह यंत्र आप खुद बनाएं । कैसे बनाना है , कब बनाना है और किन बातों का ध्यान रखना है यह सभी बातें चलिए अब जानते हैं।
उपाय में कौन सी सामग्री उपयोग होगी:
एक कागज और थोड़ा सा कुमकुम व रुद्राक्ष की माला।
यंत्र को कैसे बनाना है?
एक साधारण सा कागज ले उस पर कुमकुम को गिला करके अपनी तर्जनी उंगली से इस यंत्र को बनाये। यंत्र की फोटो आपको पोस्ट में दे दी गई है अगर आपके पास अनार की कलम है तो आप अनार की कलम से भी इस यंत्र को बना सकते हैं अन्यथा आप अपनी तर्ज में उंगली से ही इस यंत्र को बना सकते हैं।
किस समय यंत्र को बनाना है?
इस यंत्र को सोमवार को सुबह 11:00 से पहले बनाना है। याद रहे सिर्फ सोमवार को सुबह 11:00 ही बनाना है किसी और दिन इस यंत्र को नहीं बनाना है।
उपाय करने की विधि:
यंत्र को बनाने के बाद यंत्र को घर के मंदिर में रखें । यंत्र को आप सफेद रंग के कपड़े में रखकर घर के मंदिर में स्थापित करें । गेंदे के दो फुल कपड़े के ऊपर रख दें। अगर गंगाजल उपलब्ध है तो गंगाजल का छिड़काव भी कर दें अगर गंगाजल नहीं है तो तुलसी के सात पत्ते कपड़े के ऊपर रख दे, उसके बाद नित्य आपको कम से कम दो माला का जाप करना है।
उपाय का मन्त्र:
ॐ माधवाय नमः
उपरोक्त मंत्र की रोज कम से कम दो मालाएं जपनी है। जैसा कि हमने बताया इस उपाय को करने के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना है। मंत्र जाप करने का समय भी नित्य सुबह 11:00 बजे से पहले पहले है। यानी की नित्य आपको सुबह 11:00 से पहले पहले उपरोक्त मंत्र का जाप करना है। यदि किसी कारणवश आप मंत्र का जाप नहीं कर पाते हैं सुबह 11:00 से पहले तो उसे दिन आपको मंत्र का जाप नहीं करना है।
कुंभ व मीन राशि के जातक यह उपाय न करें । अन्य राशि के जातक यह उपाय कर सकते हैं।
यदि आपके ग्रह नक्षत्र इस उपाय के अनुकूल बैठ गए, तो आपका भी सौभाग्य जाग उठेगा वह दुर्भाग्य का नाश होगा । यानी कि जो काम आपके नहीं बनते थे वह बनने लगेंगे और आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं उस क्षेत्र में आपको लाभ ही लाभ होना शुरू हो जाएगा बस याद रखिए अगर आपके नक्षत्र इस उपाय के साथ सटीक बैठ गए तो ही इसमें लाभ मिलेगा। इसलिए हम हमेशा कहते हैं कि जब भी आप कोई भी उपाय करें तो पहले अपने ग्रह नक्षत्र किसी भी योग्य ज्योतिषी को जरूर दिखाएं। ताकि आप अपने ग्रह नक्षत्र के अनुसार उपाय कर सके और उसका लाभ उठा सकेI
चेतावनी: कभी भी कोई भी उपाय करने से पहले किसी भी योग्य ज्योतिष का परामर्श अवश्य लें।