Kaali Mantra , Shatru Kabhi Bhi Pareshan Nahi Karega , काली मंत्र जाप उपाय

Kaali Mantra , Shatru Kabhi Bhi Pareshan Nahi Karega , काली मंत्र जाप उपाय


नमष्कार बंधुओ , आज की पोस्ट में आपको काली मन्त्र का सरल व सटीक उपाय बताया जाएगा । जैसा कि आपको पता होगा कि माँ काली ने महिसासुर समेत काफी राक्षसो को हराया था । आजकी पोस्ट के द्वारा हम आपको बताएंगबताएंगे की कैसे आप अपने शत्रुओं को हरा सकते हैं। आज कल के दौर में शत्रु कब बन जाएं पता भी नहीं चलता हैं। कुछ शत्रु गुप्त होते हैं , कुछ शत्रु व्यापार व नौकरी करते हुए बन जाते हैं तो कुछ आस पड़ोस और कई बार तो हमारे रिश्तेदारी में से ही शत्रु बन जाते हैं। इन सभी प्रकार के शत्रुओं को कैसे हराया जाए यानी कि कैसे ये सभी शत्रु आपको परेशान करना बन्द करे वो हमें आज के काली मन्त्र के बारे में जानने से पता चलेगा। तो चलिए जानते हैं कि काली मंत्र को कैसे जपना हैं।

काली मन्त्र :

क्री कालिके स्वाहा 
या फिर
क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके स्वाहा 
ऊपर आपको 2 काली मन्त्र लिखकर दिए गए हैं , आप किसी भी एक मंत्र का जाप कर सकते हैं। 

काली मन्त्र जाप कैसे करें:

घर के मंदिर में बैठकर नित्य कम से कम 2 मालाएं जपें। कौनसी माला का प्रयोग करना हैं?
स्फटिक या फिर रुद्राक्ष की माला

किस समय जाप करना हैं?

किसी भी समय कर सकते हैं , अगर शाम को 5 बजे के बाद कर सकें तो ज्यादा बेहतर हैं।

विधि:

जब भी आप उपरोक्त मन्त्र का जाप करने बैठेंगे तब आपको अपने मस्तिक्ष में यही सोचना है बस की आपका शत्रु अब आपको परेशान नहीं करेगा और माँ काली आपकी रक्षा करेंगी और शत्रु आपसे व आपके घर परिवार से दूर रहेगा।
चेतावनी : कभी भी किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष या गुरु का परामर्श जरूर लें। जरूरी नहीं है कि आपको इन उपायों से लाभ मिलकर ही रहेगा।