KARJA MUKTI UPAYE ,कर्ज मुक्ति उपाय , LOAN WAPAS KARNE KA UPAYE
नमस्कार बंधुओ , आज की पोस्ट में आपको एक गंभीर समस्या के बारे में बताया जायेगा व उसके लिए उपाय भी बताया जायेगा। आज कल के दौर में हम सभी को कभी न कभी किसी न किसी वजह से ऋण लेना पड़ जाता हैं । हम ऋण ले तो लेते है मगर कई बार ऋण को वापस करने में सक्षम नहीं हो पाते। यह इस वजह से होता हैं क्यूंकि आमदनी कम होती हैं खर्चे ज़्यादा होते हैं इस वजह से ऋण की किश्तभरने में समस्या आने लगती हैं। आज के उपाय में हम इसी समस्या पर चर्चा करने वाले हैं व उपाय बताने वाले हैं। एक और बात आपको समझनी होगी , दुनिया में करोड़ो-अरबो लोग रहते हैं , सभी के जन्म का स्थान अलग होता हैं , जन्म का समय अलग होता हैं इसी वजह से सभी के नक्षत्र भी अलग होते हैं। यदि हम अपने नक्षत्रो के अनुसार उपाय करें तो हमे निश्चित ही काफी लाभ मिलता हैं। इसलिए यदि आप भी अच्छा और गहरा लाभ चाहते हैं तो अपने नक्षत्रो के अनुसार उपाय करें।
उपाय की सामग्री :
छोटी मटकी, आधी कटोरी चावल , कुमकुम व कागज़
कौन-कौन यह उपाय कर सकता हैं ?
कुम्भ , मकर व कर्क राशि के आलावा सभी जातक यह उपाय कर सकते हैं।
यत्र कैसे बनाना हैं ?
साधारण से कागज़ पर यंत्र बनाना हैं। कुमकुम को हल्का गिला करके अपनी तर्जनी उंगली से कागज़ पर यंत्र बनायें। खंडित कागज़ का प्रयोग न करें।
विधि :
यन्त्र की फोटो में आपको कागज़ की दायीं तरफ वाले यंत्र में उप्पर वाला खाना खाली हैं, उस खाने में आपको अपने बकाया ऋण की राशी लिखनी हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपके उप्पर १ लाख का ऋण हैं तो उस खाली जगह पर आप १००,००० लिखेंगे। उसके बाद एक छोटे से कागज़ पर भी आपको अपने ऋण की राशि लिखनी हैं और फिर उस छोटे कागज़ को मटकी के अंदर डाल देना हैं। कागज़ डालने के पश्चात आधी कटोरी चावल उसी मटकी के अंदर डाल दें।
उपाय को कैसे सिद्ध करें ?
मटकी को घर के किसी भी कोने में रख दीजिये। घर की छत पर या बालकॉनी में या घर के किसी भी कोने में मटकी को रख दीजिये। यदि मटकी को ढकना चाहते हैं तो सफ़ेद या लाल रंग के कपडे से ढक सकते हैं। उसके बाद यंत्र को घरके मंदिर में स्थापित करें , धुप - बत्ती दिया जलाएं फिर रोज़ अर्गलास्त्रोत का पाठ करें। अर्गलास्त्रोत का पाठ रोज़ करना हैं व घर का कोई भी सदस्य पाठ कर सकता हैं। यदि आपके नक्षत्रो ने साथ दिया तो यह उपाय करके आपको काफी लाभ मिलेगा। लाभ धन के आगमन से होगा ताकि आप अपना ऋण वापस लौटा सकें। जब ऋण समाप्त हो जाये तो मटकी व यंत्र दोनों को ही किसी भी पेड़ के निचे रख कर आ जाएँ। पीपल के पेड़ के निचे नहीं रखना हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं । किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।