31 DECEMBER ko Kariye apni MANOKAMNA puri, मनोकामना पूर्ति करने हेतु उपाय
नमस्कार बंधुओ, आज की पोस्ट में आप सभी का स्वागत है। हमेशा की तरह आज की पोस्ट में भी आपको एक सरल व सटीक उपाय बताया जायेगा। आज की पोस्ट में हम आपको मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष उपाय बताने वाले हैं। तो चलिए जानते है आखिर कैसे हम मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय करें ताकि हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सके।
उपाय में प्रयोग होने वाली सामाग्री :
एक बड़ा कागज़ , कुमकुम व कलावा।
उपाय किस राशि के लोग कर सकते हैं?
सभी राशि के लोग यह उपाय कर सकते हैं।
यन्त्र को कैसे बनाना हैं?
कुमकुम को हल्का गिला करके अपनी तर्जनी उंगली से यह यन्त्र बनाना हैं।
किस दिन यह उपाय करना हैं ?
३१ दिसम्बर २०२३ को यह उपाय करना हैं।
कौनसी माला लेनी हैं?
किसी भी माला का प्रयोग कर सकते हैं।
मंत्र : ॐ स: ह्रीं नमः
उपाय करने की विधि :
जैसा की हमने बताया की ३१ दिसंबर को यह उपाय करना है , तो आप ३१ दिसंबर की सुबह ६ बजे उठने के बाद स्नान आदि करने के पश्चात एक बड़ा कागज़ लीजिये और फिर कागज़ के एक हिस्से पर उपरोक्त यंत्र बनाना हैं , कागज़ का दूसरे हिस्सा कोरा रहेगा , फिर उस कागज़ को बिच मैं से फाड़ देना हैं। अब आपके पास २ कागज़ हो गए। एक कागज़ पर यन्त्र बनाया है और दूसरा हिस्सा जो कोरा था , अब उस पर आपको अपनी मनोकामना लिखनी है।
मनोकामना लिखने का तरीका क्या हैं?
मनोकामना इस प्रकार लिखना है की उसपर आपको अपना नाम नहीं लिखना हैं। उदहारण के तौर पर अगर आपकी मनोकामना हैं की आप अगले वर्ष शादी करना चाहते हैं तो आप इस प्रकार लिखेंगे , मैं अगले वर्ष जून महीने तक , एक सुन्दर व सुशिल लड़की से शादी करना चाहता हु जिसमे यह गुण हो ...... फिर आपको आगे की सारी बातें डिटेल में लिखेंगे। यानि की अपनी पूरी मनोकमना आपको डिटेल में लिखनी हैं।
अब आपको अपने घर के पास वाले मंदिर में जाना हैं ( अगर शिव मंदिर हो तो ज्यादा अच्छा हैं ) , मंदिर के अंदर किसी भी पेड़ की टहनी पर आपको कलावा ७ बार लपेट कर गांठ लगानी हैं। उसके बाद आपको अपनी कागज़ पर लिखी मनोकामना को मंदिर मैं ही पढ़ना हैं। आपको मनोकामना ३ बार पढ़नी होगी। उसके बाद घर वापस आजाना हैं। फिर आप दोपहर में जाएंगे उसी मंदिर में १२ से ४ बजे के बिच और अपनी मनोकामना ६ बार पढ़कर आएंगे। उसके बाद रात को ७ से ९ बजे के बिच एक बार फिर मंदिर जाना हैं और अपनी लिखी हुई मनोकामना को ९ बार पढ़कर आना हैं। याद रखना हैं की हर बार मंदिर जाते हुए यन्त्र को भी अपने पास रखना हैं।
अब आप अगले दिन यानी की १ जनवरी को यंत्र को अपने घर के मंदिर में स्थापित करें , धुप-बत्ती , दिया जलाएं , और लाल रंग के कपडे में रखके घरके मंदिर मैं रख दें। अब आपको रोज़ उपरोक्त मंत्र का जाप करना हैं। प्रति दिन कम से कम एक माला का जाप अवश्य करें। और प्रति दिन आपको अपने लिखी हुई मनोकामना को कम से कम ९ बार पढ़ना हैं। यदि आप यह यन्त्र सही से बना लें व उपाय को नियम से कर लें और आपके नक्षत्र आपका साथ देदें तो अवश्य ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।
उपाय कितने दिनों तक करना हैं ?
कम से कम ९० दिनों तक करना है।
चेतावनी: कभी भी कोई भी उपाय करने से पहले किसी भी योग्य ज्योतिष का परामर्श अवश्य लें।