STOCK MARKET TRADING KE LIYE UPAY स्टॉक मार्किट , फोरेक्स मार्किट , क्रिप्टो मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिए उपाय FOREX MARKET , CRYPTO MARKET
STOCK MARKET TRADING KE LIYE UPAY स्टॉक मार्किट , फोरेक्स मार्किट , क्रिप्टो मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिए उपाय FOREX MARKET , CRYPTO MARKET
नमस्कार बंधुओ , आज की पोस्ट में आपको ट्रेडिंग के संदर्भ में एक सरल व सटीक उपाय बताया जाएगा। आप किसी भी मार्किट में ट्रेडिंग करते हो , चाहे स्टॉक मार्किट हो या फोरेक्स मार्किट , या फिर क्रिप्टो मार्किट में ट्रेडिंग करते हो आप., यह उपाय आपको सभी मार्किट में ट्रेडिंग में लाभ दिलाएगा। 90% से ज़्यादा ट्रेडर्स को अधिकतर लॉस ही होता है , कुछ ही ट्रेडर्स होते हैं जो अच्छा खासा लाभ कमा लेते है और अपना घर भी ट्रेडिंग के पैसो से ही चलते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्यूंकि अधिकतर ट्रेडर्स अपने ग्रह-नक्षत्रो के अनुसार उपाय नहीं करते हैं। यदि अपने ग्रह-नक्षत्रो के अनुसार उपाय किये जाए तो निश्चित तौर पर लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं की उपाय को कैसे करना हैं।
कौन-कौन यह उपाय कर सकता हैं?
मेष राशि के जातको के अलावा सभी जातक यह उपाय कर सकते हैं।
उपाय सामग्री : एक दिया ,कपूर ,कागज़ यंत्र बनाने के लिए , व कुमकुम
उपाय करने के दिन व समय: इस उपाय को किसी भी दिन व किसी भी समय किया जा सकता है।
उपाए करने की विधि : जिस दिन आपके पास उचित समय हो उस दिन आराम से बैठकर सबसे पहले दिए मेँ कपूर डालकर जलाएं फिर जलते हुए दिए के सामने बैठकर कुमकुम को गिला करके अपनी तर्जनी उंगली से फोटो में दिखाया गया यन्त्र बनाये। अनार की कलम से भी यह यन्त्र बनाया जा सकता हैं।
अब इस यन्त्र को उस कमरे की पूर्व दिशा की दीवार पर चिपका दें जिस कमरे में आप ट्रेडिंग करते हैं। या फिर किसी भी साधारण से साफ़ सुथरे कपडे में रख दे।
उपाए को सिद्ध कैसे किया जाये ?
अब आपको रोज़ इस यन्त्र के सामने बैठना हैं व ध्यान लगाना है। काम 10 मिनट्स का ध्यान लगाना है यन्त्र के सामने बैठकर। ध्यान लगते हुए आँखे बंद रखनी हैं व ट्रेडिंग में जिस प्रकार का परिणाम आप चाहते हैं उसको दिमाग़ में सोचना हैं। जिसको अंग्रेजी में visualise करना भी कहते हैं। यह किर्या आपको नित्य करनी है। यदि यन्त्र को कमरे की दीवार पर चिपका दिया हैं तो वही यन्ता के सामने बैठकर यह प्रयोग करना हैं और अगर यन्त्र को कपडे के अंदर रखा हैं तो भी आप अपना चेहरा पूर्व दिशा की और करके यन्त्र को सामने रखकर यह उपाय करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं । किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।