जानिए अपने-अपने ग्रहों के रत्न, धातु, रंग , पदार्थ
नमस्कार बंधुओ, आपका स्वागत है आज की पोस्ट में। आज की पोस्ट उन पाठकों के लिए हैं जिनको ज्योतिष का ज्ञान है और जो अपनी कुंडली के निर्बल ,कुपित, पीड़ित, हानिकारक ,दोषकारक, रोगकारक ग्रहों को तथा बली, शुभ , लाभदायक या योगकारक ग्रहो को जानते हैं।जिन पाठकों को अपनी कुंडली का ज्ञान नहीं है व ज्योतिष का ज्ञान नहीं है वह किसी योग्य ज्योतिषी का परामर्श अवश्य लें ।आज के पोस्ट में हम विभिन्न ग्रहों के रत्न, धातु , रंग, पदार्थ आदि के बारे में ज्ञान देंगे।
तो चलिए अब एक-एक करके सभी ग्रहों के बारे में आपको बताते हैं|
सूर्य:
रत्न -माणिक्य ,उपरत्न- लालडी गार्नेट
धातु- तांबा
उपधातु -सोना
दिशा- पूर्व
देवता- नारायण /शिव गायत्री
रंग- तेज गुलाबी ,सुनहरा या खाकी
पदार्थ -गेहूं, गुड, नमक, राजमा ,बेल, अनार ,आम, पगड़ी, अजवाइन, सोंठ, अदरक आदि
चंद्र:
रत्न- मोती
उपरत्न- चंद्रकांत मणि/ स्फटिक
धातु - चांदी
दिशा- वायव्य
देवता- शिव /गौरी
रंग- सफेद/ दूधिया
पदार्थ - दूध, चावल, मिश्री ,चंदन , मैदा ,शरबत, लीची, पेठा, खरबूजा, नारियल पानी ,खिरनी, सिंघाड़ा ,मक्खन आदि
मंगल:
रत्न- मूंगा
उपरत्न- कहरवा लाल हकीक
धातु- तांबा
दिशा -दक्षिण
देवता -हनुमान/ माँ काली
रंग -लाल ,संतरी
पदार्थ- गुड़, गिलोय, मिर्च, शहद , सिंदूर, बेर, कैक्टस कीकर गोंद आदि।
बुध:
रत्न- पन्ना
उपरत्न -ओनेक्स /ग्रीन मनी /घृतमणि
धातु - कांसा
उपधातु - तांबा
दिशा - उत्तर
देवता- दुर्गा मां/ गणेश जी/ विष्णु जी
रंग- हरा
पदार्थ- मूंग, पालक, हरी सब्जी, शहतूत, अमरुद, अशोक, फिटकरी, बेल्ट, चूड़ी ,गेंद आदि
गुरु:
रत्न- पुखराज
उपरत्न - सुनैला अंबर
धातु - स्वर्ण
उपधातु -पीपल
दिशा- ईशान
देवता नारायण/ ब्रह्मा /दत्तात्रेय
रंग- पीला
पदार्थ- हल्दी, बरगद, केसर, बेसन, चना ,केला ,पपीता
शुक्र:
रत्न- हीरा
उपरत्न -फायर ओपल ,जरकिन
धातु -प्लेटिनम
उपधातु -चांदी
दिशा-आग्नेय
देवता- मां दुर्गा /मां लक्ष्मी/ कामदेव
रंग -सफेद ,चमकीला ,रूपल
पदार्थ- मखाने ,आवला, गन्ना ,बासमती, खुशबूदार फूल, साबूदाना, जलेबी आदि।
शनि:
रत्न- नीलम
उपरत्न- नीली जमुनिया, कटेला काला हकीक
धातु -लोहा
दिशा- पश्चिम
देवता - रूद्र भैरव/ मां काली
रंग - काला ,नीला
पदार्थ- तिल, तेल, उड़द ,जामुन, पीपल, सीमेंट, ऊनी वस्त्र आदि
राहु:
रत्न- गोमेद
उपरत्न - काला हकीक, लाजवर्त
धातु -जस्ता सीसा, रांगा
देवता- सरस्वती/ दुर्गा/ रूद्र
रंग- काला ,ब्राउन, बैंगनी ,नीला
केतु:
रत्न -लहसुनिया
उपरत्न- फिरोजा ,सुलेमानी हकीक ,सूत्रमणि
धातु -अष्टधातु ,पंच धातु
दिशा- उध्र्व
देवता- मां दुर्गा/ गणेश जी/ शिव जी
रंग- सलेटी, दोरंगा, चितकबरा
पदार्थ- कस्तूरी, झंडा, दस्ताने, अश्वगंधा, तीतर, सिंह आदि