नमस्कार बंधुओ, आपका फिर से स्वागत है आज की पोस्ट में ।आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने वाले हैं जिससे आपकी किसी भी प्रकार की मनोकामना हो चाहे वह शादी से संबंधित हो, नौकरी से संबंधित हो, व्यापार से संबंधित हो, परीक्षा से संबंधित हो या किसी भी अन्य प्रकार की मनोकामना हो । उस मनोकामना को किस प्रकार से पूरा किया जाए एक ऐसा उपाय हम आपको आज की पोस्ट में बताने वाले हैं । इस उपाय को करने के कुछ नियम भी होंगे वह भी हम आपको इसी पोस्ट में समझाएंगे। तो चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर वह कौन सा उपाय है जिससे कि हमारी मनोकामना पूरी हो सकती है।कामना पूरी करने का उपाय
MANOKAMNA PURI KARNE KA UPAY:
यह जो यंत्र की तस्वीर आपको दिख रही है इस यंत्र को आप किसी भी दिन बना सकते हैं शाम के 4:00 से पहले पहले। साधारण से कागज पर इस यंत्र को बनाना है। याद रखिएगा साधारण सा कागज हो, कोरा कागज हो, कागज पर कोई लाइन नहीं हो । साफ सुथरा कागज हो ,सफेद रंग का कागज हो। फिर आप अपनी तर्जनी उंगली से इस यंत्र को कुमकुम को गीला करके बनाएंगे। जैसा कि हमने बताया शाम 4:00 से पहले पहले इस यंत्र को आप किसी भी दिन बना सकते हैं। इस यंत्र को बनाने के बाद इस यंत्र को आप अपने घर के मंदिर में रखें। किसी भी रंग के कपड़े में रखकर लपेटकर इस यंत्र को घर के मंदिर में स्थापित करें। उसके पश्चात आपको रोज 11 मालाओं का जाप करना है। मंत्र है स: त: क्रीं । जैसा कि हमने बताया कि इस मंत्र की 11 माला आपको नित्य जपनी है। रुद्राक्ष की माला से मंदिर में बैठकर मंत्र का जाप करना है और जब आप मंत्र का जाप कर रहे होंगे , तो आपको अपने दिमाग में सकारात्मक बातें सोचनी है। यानी कि जो आपकी मनोकामना है उसको पूरा होने के बारे में सोचते हुए मंत्र का जाप करना है । मंत्र का जाप भी आप शाम के 4:00 से पहले पहले कर लीजिए । यह उपाय वैसे तो मेष राशि और कुंभ राशि वालों के लिए है । यदि अन्य राशि के जातक भी इस उपाय को करेंगे तो समय ज्यादा लगता है मनोकामना पूरी होने मेंम सात्विक जीवन का पालन करना है और साथ ही साथ मदिरा और मांसाहार से दूर रहना है।
हमने हमेशा बताया है की हर व्यक्ति के अलग-अलग नक्षत्र होते हैं क्योंकि हर व्यक्ति के जन्म का समय अलग होता है जन्म का स्थान अलग होता है। इसी प्रकार हर व्यक्ति के नक्षत्र अलग होते हैं और यदि हर व्यक्ति अपने समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने ग्रह नक्षत्र के अनुसार उपाय करें तो निश्चित तौर पर उसको जल्दी लाभ मिलता है। इस प्रकार यह उपाय मेष राशि वाले और कुंभ राशि वाले करेंगे तो उनका लाभ तो मिलेगा मगर क्योंकि उनके जन्म का समय अलग होगा जन्म का स्थान अलग होगा तो इस उपाय में थोड़ी बदलाव करने की जरूरत होती है । मगर इसका मतलब यह नहीं किया उपाय उनका लाभ नहीं करेगा। अन्य राशि के जातकों को भी लाभ करेगा मगर समय थोड़ा ज्यादा इसमें लग जाता है और जैसा कि हमने नियम भी बताए हैं इन नियमों को अभी पालन किया जाना इसमें जरूरी होता है। जब आपकी मनोकामना पूरी हो जाए तो इस यंत्र को कपड़े समेत घर के बाहर किसी भी पेड़ के नीचे रखकर आ जाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं । किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।