PITRA DOSH UPAY: जाने कैसे करें पितृ दोष निवारण

PITRA DOSH UPAY: जाने कैसे करें पितृ दोष निवारण 

नमस्कार बंधुओ , आपका स्वागत है आज की पोस्ट में।  आज हम बात करेंगे पितृ दोष उपाय की।  यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष हैं तो आपको निम्नलिखित उपाय आजमाने चाहिए।  
PITRA DOSH NIVARAN UPAY :
pitra dosh


पितृदोष : PITRA DOSH SHANTI KE UPAYE/ PITRA DOSH REMEDIES

नित्य हल्दी माला पर ॐ  ग्रां ग्रीं गुरुवे नमः मंत्र का कम से कम एक माला जप करें ।
 अपने भोजन से पितरों गाय, कौवे, कुत्ते , का भाग निकाले। गुरुवार को कम से कम पांच माला का जाप करें । जप के समय हाथ में हल्दी की गांठ रखें । उसे बाद में केले के पेड़ पर चढ़ाएं। केले के पेड़ का सिंचन करें। अमावस्या को कम से कम 11 माला का जाप करें । केले के वृक्ष पर हल्दी की गांठ समर्पित करें । गुरुवार की भांति हल्दी की गांठ जप के समय पहले हाथ में ही रखें । गरीबों को भोजन दे तथा नारियल नदी में बहाएं। सोमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या, पित्र विसजर्नी अमावस्या को 11 माला जाप के समय हल्दी की गांठ व पैसा हाथ में तथा नारियल सामने रखें। बाद में एक माला से हवन करें । सामग्री में काले तिल व दुब जरूर हो । पितरों का तर्पण करें । पितरों के नाम से दान करें।  हल्दी की गांठ केले के वृक्ष पर चढ़ाएं।  पैसे भिखारी को दें । नारियल नदी में बहाये ।  गरीबों को भोजन दें।  गायें,  कौवे ,कुत्ते  को भोजन दें। फिर स्वयं भोजन करें।  नवरात्रों में नित्य पांच माला कम से कम जपे।  वर्ष में एक बार सब कुटुंबियों से पैसे सिक्के के रूप में एकत्रित करके तीर्थ स्थान पर नदी में डालें।  नशे से दूर रहे।  पति पत्नी के अलावा कमरे में दो से ज्यादा लोग ना सोए। श्राद्ध पक्ष में सात्विकता से रहे और पितरों के लिए दान करें । यदि किसी पूर्वज का श्राद्ध नहीं हुआ हो तो गया आदि में जाकर श्राद्ध करें।  पितरों से क्षमा मांगे घर के बुजुर्गों का सम्मान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। हम  इसकी पुष्टि नहीं करते हैं । किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।